बलरामपुर में बड़ा खेल! ‘भोला भेज कबाब पराठा’ की आड़ में नियमों की उड़ रहीं धज्जियां
रिपोर्ट -ब्यूरो बलरामपुर
बलरामपुर। जनपद में “भोला भेज कबाब पराठा” नाम से चल रहे एक होटल को लेकर बड़ा खुलासा सामने आ रहा है। होटल संचालक गुल मोहम्मद पर आरोप है कि वह खुलेआम नियमों को ताक पर रखकर काम कर रहा है।स्थानीय लोगों के मुताबिक, जहां एक तरफ आम जनता घरेलू गैस सिलेंडर के लिए परेशान है, वहीं दूसरी तरफ इस होटल में धड़ल्ले से घरेलू गैस का इस्तेमाल किया जा रहा है। आरोप है कि सिलेंडर “जुगाड़” के जरिए लाकर होटल में इस्तेमाल हो रहा है, जो सीधे तौर पर नियमों का उल्लंघन है।इतना ही नहीं, स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर भी नाराजगी है कि दुकान का नाम धार्मिक भावनाओं से जुड़ा हुआ है, जिस पर सवाल उठ रहे हैं।कि जब आम आदमी गैस के लिए लाइन में खड़ा है, तो आखिर कैसे होटल में चल रहा है यह खेल?क्या जिम्मेदार अधिकारी इस मामले से अनजान हैं, या फिर जानबूझकर आंखें मूंदे हुए हैं?इस मामले पर स्थानीय लोगों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाने की मांग की है।