Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

समाजसेवी राधेश्याम वर्मा ने कैबिनेट मंत्री राकेश सचान से की शिष्टाचार मुलाकात, मंत्री ने की सराहना

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

उतरौला, बलरामपुर।समाजसेवा के क्षेत्र में लगातार सक्रिय एनएमओ जिला अध्यक्ष बलरामपुर राधेश्याम वर्मा ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राकेश सचान से उनके आवास पर आत्मीय एवं स्नेहपूर्ण मुलाकात की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने राधेश्याम वर्मा के जनहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह समाजसेवा जारी रखने के लिए प्रेरित किया।राधेश्याम वर्मा लंबे समय से जरूरतमंदों की सेवा में समर्पित रहे हैं। मुंबई में टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल के पास उन्होंने कई दिनों तक मरीजों एवं उनके परिजनों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराने का सराहनीय कार्य किया। वर्तमान में उतरौला क्षेत्र में वे आरएसवी हॉस्पिटल के माध्यम से प्रत्येक रविवार को निःशुल्क ओपीडी का आयोजन कर गरीब एवं असहाय लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। मुलाकात के दौरान मंत्री सचान ने कहा कि समाज में ऐसे सेवाभावी लोगों की आवश्यकता है, जो बिना किसी स्वार्थ के जरूरतमंदों की मदद करें। उन्होंने वर्मा के प्रयासों को प्रेरणादायक बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।राधेश्याम वर्मा ने भी मंत्री के स्नेह एवं मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि वे आगे भी समाजहित में कार्य करते रहेंगे।यह मुलाकात न केवल एक औपचारिक संवाद रही, बल्कि समाजसेवा के प्रति समर्पण और प्रेरणा का प्रतीक भी बनी। क्षेत्र में राधेश्याम वर्मा के कार्यों से लोगों में जागरूकता बढ़ रही है और जरूरतमंदों को नई उम्मीद मिल रही है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.