डीएम ने सरयू नहर खंड तृतीय के उतरौला पंप कैनाल का किया निरीक्षण
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने ग्राम भोजपुर में स्थित उतरौला पंप कैनाल का स्थलीय निरीक्षण कर संचालन व्यवस्था का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पंप कैनाल की वर्तमान स्थिति, जल आपूर्ति की उपलब्धता एवं संचालन की प्रक्रिया की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से पंप की कार्यशीलता, विद्युत आपूर्ति एवं पानी के प्रवाह की जानकारी प्राप्त की।जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पंप कैनाल का संचालन समयबद्ध एवं निर्बाध रूप से सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों को सिंचाई कार्य में किसी प्रकार की असुविधा न हो।उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि पंप कैनाल के संचालन की निरंतर मॉनिटरिंग की जाए तथा किसी भी तकनीकी समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, किसानों को समय से पानी उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता रहे।इस दौरान अधिशाषी अभियंता सरयू नहर खंड तृतीय , अधिशाषी अभियंता विद्युत व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।