Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

भाजपा स्थापना दिवस पर ‘गांव चलो,वार्ड चलो’ अभियान, घर-घर पहुंचे कार्यकर्ता

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

उतरौला में विधायक रामप्रताप वर्मा व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जनसंपर्क

उतरौला,बलरामपुर।भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस तथा प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विधानसभा क्षेत्र उतरौला के अंतर्गत उतरौला नगर मंडल में “गांव चलो,वार्ड चलो” अभियान के तहत व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए आमजन तक सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाया।कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने विधायक उतरौला राम प्रताप वर्मा के नेतृत्व में घर-घर जाकर स्थानीय नागरिकों से संपर्क स्थापित किया। पत्रक वितरित कर प्रदेश सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों, सुशासन, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं ऐतिहासिक निर्णयों की जानकारी दी गई। आमजन को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित भी किया गया।विधायक राम प्रताप वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने बीते वर्षों में प्रदेश को विकास के नए आयाम दिए हैं और आमजन के जीवन स्तर को सुधारने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की हैं।उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।इस दौरान नगर अध्यक्ष फणींद्र गुप्ता, महामंत्री राजकुमार कौशल, रोहित राज गुप्ता, रमेश जयसवाल, नगर उपाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, सभासद दुर्गेश बाल्मीकि, विष्णु गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, अमर चंद गुप्ता, कपिल, वेद बाबू, युवा नेता दीपक चौधरी, एडवोकेट दीपक गुप्ता, एडवोकेट निरंकार, हरीशचंद यादव सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवानंद गुप्ता ने बताया कि “गांव चलो,वार्ड चलो” अभियान का उद्देश्य सरकार की उपलब्धियों को सीधे जनता तक पहुंचाना और उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान की दिशा में कार्य करना है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ जनसेवा में जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.