Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

हत्या का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

श्रीदत्तगंज, बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा वांछित/वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष श्रीदत्तगंग अविरल शुक्ल के कुशल नेतृत्व में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 40/2026 धारा 103(1),115(2),191(2) BNS से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सादिक पुत्र मुस्ताक खां निवासी ग्राम पिपरा याकूब बभनी थाना श्रीदत्तगंज जनपद बलरामपुर को थानाध्यक्ष श्री अविरल शुक्ला मय टीम द्वारा दिनांक 12.04.2026 को सरजू नहर पिपरा याकूब से भड़वाजोत जाने वाले नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय बलरामपुर रवाना किया गया ।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.