थाना सादुल्ला नगर परिसर मे श्री कृष्ण जन्माष्टमी को धूमधाम से मनाया गया
1 min read![](https://i0.wp.com/rashtriyesamachar.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220820-WA0223.jpg?fit=1024%2C789&ssl=1)
रिपोर्ट=पवन गुप्ता
सादुल्ला नगर /बलरामपुर। थाना सादुल्ला नगर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व मे श्री कृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम बड़े ही धूम धाम से मनाई गई। थाना परिसर स्थिति भव्य एवं सुन्दर मंदिर मे थानाध्यक्ष एवं उनकी धर्मपत्नी के द्वारा पूजन एवं हवन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। रात 12 बजते ही घंटी मजीरा शंखनाद के साथ जन्मोत्सव मनाया गया उसके उपरांत प्रसाद मे पजीरी का वितरण किया गया ।इस शुभ अवसर पर थाना के समस्त पुलिस बल के साथ बाजार एवं आस- पास क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता तथा गणमान्य व्यक्तियो की उपस्थिति देखने को मिली कीर्तन कलाकारों को उपभोक्ता सहकारी संघ लिमिटेड के डायरेक्टर बहरैची प्रसाद गुप्ता के द्वारा माल्यार्पण करके सम्मानित किया गया ।तदोपरान्त कीर्तन के कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया ।इसी क्रम मे जबाबी कीर्तन का कार्यक्रम करने वाले महिला कलाकार कानपुर से गुड़िया भारती और उनके प्रतिद्वंदी पुरुष कलाकार रायबरेली से राजू रंगीला के द्वारा शानदार जबाबी कीर्तन की प्रस्तुति की गई जिससे श्रोता मन्त्र मुग्ध हो गए
![](https://i0.wp.com/rashtriyesamachar.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220820-WA0223.jpg?resize=640%2C493&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/rashtriyesamachar.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220820-WA0226.jpg?resize=576%2C1024&ssl=1)