ड्रग माफिया कि चल -अचल सम्पत्ति पर शासन कि बड़ी कार्यवाही
1 min read![](https://i0.wp.com/rashtriyesamachar.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220908-WA0409.jpg?fit=647%2C343&ssl=1)
तहसील प्रतिनिधि राष्ट्रीय समाचार की रिपोर्ट
![](https://i0.wp.com/rashtriyesamachar.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220908-WA0409.jpg?resize=640%2C339&ssl=1)
नौतनवा /निचलौल /महराजगंज। भारत नेपाल बार्डर पर पिछले वर्ष करोड़ो रूपये कि प्रतिबंधित दवाओं कि बरामदगी के बाद अब पुलिस ने आरोपी ड्रग माफिया गोविन्द गुप्ता पर बड़ी कार्यवाही करते हुए उनके कई वाहनों और 2भूखंड को जब्त कर लिया है। जनपद मे पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 27/22धारा 3(1)गैगेस्टर एक्ट 1986के अभियुक्त गोविन्द गुप्ता निवासी ग्राम जमुईकला, थाना ठूठीबारी जिला महराजगंज जो पुलिस द्वारा चिन्हित ड्रग माफिया है के दुकान एवं गोदाम से करोड़ो रूपये कि प्रतिबंधित गोलियां, इंजेक्शन व नशे के तौर पर प्रयोग किये जानेवाले सिरप बरामद किया गया था। अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। अपराधी के विरुद्ध थाने पर गैगेस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ कि इस अवैध कारोबार से अपराधी द्वारा काफ़ी मूल्यवान अवैध सम्पत्ति अर्जित कि गई है जो कि धारा 14(1) गैगेस्टर एक्ट के अंतर्गत कुर्क करने हेतु पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा जिलाधिकारी महराजगंज को रिपोर्ट प्रेसित कि गई थी।
जिलाधिकारी महराजगंज द्वारा अपराध कि 14(1)गैगेस्टर एक्ट के तहत अपराधी द्वारा अवैध अर्जित सम्पत्ति 26 लाख कीमत के 2भूखंड,,लगभग 13 लाख रूपये का वाहनों (चार पहिया, दो पहिया )पुलिस द्वारा जब्त कि गयी है।
उपरोक्त सम्पति को उप जिलाधिकारी निचलौल व क्षेत्राधिकारी निचलौल कि उपस्थिति मे प्रभारी निरीक्षक जेपी यादव व प्रभारी निरीक्षक चौक श्याम सुन्दर तिवारी विवेचक व पुलिसबल द्वारा जब्त किया गया।