नवनियुक्त प्रांतीय अध्यक्ष प्रथम जनपद आगमन पर जगह-जगह कांग्रेसियों ने स्वागत किया
1 min readरिपोर्ट-शैलेन्द्र सिंह पटेल
सुल्तानपुर। जनपद में 03/11/2022 को नवनियुक्त प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय के प्रथम जनपद आगमन पर दर्जनों जगह कांग्रेसियों को स्वागत की दी गई जिम्मेदारी में कांग्रेसियों ने अपनी_अपनी जिम्मेदारी निभाई इस क्रम में प्रदेश सचिव/जनपद प्रभारी मो०अनीस खां, जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व में प्रमुख रूप से शहर अध्यक्ष नौशाद हुसैन,प्रदेश सचिव राहुल त्रिपाठी,फिरोज अहमद,लाल पद्माकर सिंह, बीएम यादव,विनय विक्रम सिंह आदि लोगो ने सर्वप्रथम लखनऊ रोड से स्वागत किया।आगे चलकर अमहट में युवक कांग्रेस अध्यक्ष वरुण मिश्रा एवं शकील अंसारी के नेतृत्व में जिले के तमाम युवक कांग्रेस जनों ने स्वागत किया,आगे चलकर योगेश पांडे एवं विजयपाल जी के नेतृत्व में जेल गेट के सामने, जिला अस्पताल के सामने जीशान अहमद रणजीत सिंह सलूजा के नेतृत्व में कई दर्जनों कांग्रेस जनों के साथ स्वागत किया,जिला प्रवक्ता एवं सभासद अमोल बाजेपई एवं तेज बहादुर पाठक के नेतृत्व में आदि कई जगह पर स्वागत किया ।इसके बाद जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर आए हुए जनपद भर के कांग्रेस जनों को प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने आभार व्यक्त करते हुए संबोधित किया। जनपद भर के कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव/जनपद प्रभारी मो०अनीस खां एवं जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार प्रकट किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष श्री विष्णु दत्त तिवारी ने की।
्