बिना प्रशासनिक अनुमति के चल रहा है कुश्ती दंगल -सूत्र
1 min read![](https://i0.wp.com/rashtriyesamachar.com/wp-content/uploads/2022/12/IMG-20221210-WA0018.jpg?fit=1024%2C768&ssl=1)
रिपोर्ट -ब्यूरो चीफ बलरामपुर
![](https://i0.wp.com/rashtriyesamachar.com/wp-content/uploads/2022/12/IMG-20221210-WA0018.jpg?resize=640%2C480&ssl=1)
आखिर ऐसे गैर जिम्मेदार दंगल संचालको पर कब होगी कार्यवाही?
सादुल्लाह नगर /बलरामपुर।बिना प्रशासनिक अनुमति के थाना सादुल्लाह नगर के रामपुर अरना में चल रहा कुश्ती दंगल।दंगल में जुट रही भारी भीड़ लेकिन सुरक्षा व चिकित्सा की कोई व्यवस्था नहीं है।कुश्ती देखने के लिए बड़ी संख्या में बच्चे भी भीड़ में मौजूद रहते हैं लेकिन घटना दुर्घटना की आशंका के दृष्टिगत कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं है।कुछ स्थानीय लोगों के मौखिक निवेदन पर पुलिस प्रशासन में मौन अनुमति दे रखी है।इतना ही नहीं दंगल देखने वाले दर्शकों से निर्धारित मूल्य का टिकट बेचा जा रहा है।पुरूष व महिला पहलवान उक्त दंगल में प्रतिभाग कर रहे हैं।जिससे भारी भीड़ जुट रही है।टिकट का पैसा वहन करने में अक्षम गरीब बच्चे दंगल के आस पास स्थित पेड़ों पर चढ़ कर जान जोखिम में डाल कर दूर से दंगल का आनंद ले रहे हैं।ऐसे में दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।जब इस सम्बन्ध में सीओ उतरौला से जानकारी किया गया तो उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में आया है छानबीन कराके बिना अनुमति के दंगल चलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेगी।
![](https://i0.wp.com/rashtriyesamachar.com/wp-content/uploads/2022/12/IMG-20221210-WA0017.jpg?resize=640%2C480&ssl=1)