Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

नेहरू युवा केन्द्र गोण्डा के तत्वाधान में मिलेट फ़ूड मेला का हुआ आयोजन

1 min read

रिपोर्ट -ब्यूरो चीफ गोण्डा

कर्नलगंज, गोण्डा। नेहरू युवा केन्द्र गोण्डा के तत्वाधान में पर्यावरण के लिए जीवन शैली अन्तर्गत मिलेट फ़ूड मेला का आयोजन शनिवार को करनैलगंज ब्लॉक परिसर में किया गया।जनपद गोण्डा के विकास खण्ड करनैलगंज परिसर में नेहरू युवा केन्द्र गोण्डा द्वारा मिशन लाइफ कार्यक्रम अंतर्गत मिलेट फ़ूड मेला का आयोजन कर मोटे अनाज के बारे में जानकारी दी गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) अभिषेक सिंह व एडीओ (एजी०) आशीष कुमार ने फीता काटकर किया। पीआरडी बीओ आयुषी वर्मा ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में हम लोग अपने स्वाद पर विशेष ध्यान दे रहे हैं और पौष्टिक आहार से दूर होते जा रहे हैं सभी लोगों को मिलेट फ़ूड पर जोर देना होगा। कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला प्रशिक्षक रजनी कान्त तिवारी ने मोटे अनाज के प्रयोग व प्रकार बताते हुए इसके महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। एडीओ एजी० आशीष कुमार ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मोटे अनाज पोषक से भरपूर होते हैं और इसमें कई विटामिन्स और मिनरल्स मौजूद होता है जो समस्त स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। विनय श्रीवास्तव ने नेहरू युवा केन्द्र गोण्डा द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मिशन लाइफ के अंतर्गत पूरे जनपद में मिलेट फ़ूड मेला का आयोजन किया जा रहा है। ब्लॉक मिशन प्रबन्धक एनआरएलएम जयपाल सिंह यादव ने बताया कि एनआरएलएम के स्वयं सहायता समूह मसौलिया मोटे अनाज में मक्के के लड्डू बनाकर लोगो को मिलेट फ़ूड के प्रति प्रेरित कर रही हैं। पीआरडी बीओ आयुषी वर्मा ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में हम लोग अपने स्वाद पर विशेष ध्यान दे रहे हैं और पौष्टिक आहार से दूर होते जा रहे हैं सभी लोगों को मिलेट फ़ूड पर जोर देना होगा। कार्यक्रम को एडीओ आइएसबी दिनेश चन्द्र, राष्ट्रीय स्वयं सेवक विपिन द्विवेदी ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में संदीप यादव,सोनम कुमारी, सचिन द्विवेदी,समूह सखी मनीषा परवीन,रिंकू मौर्या, सीएलएफ की अध्यक्ष निशा मौर्या, मंजू मौर्या, यूथ अध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव , रजनीश शुक्ला,किसान मोर्चा के रामदल शुक्ल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

बॉक्स में-

अनाम कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक कर दिया जागरूकता का दिया गया सन्देश।

नेहरू युवा केन्द्र गोण्डा के तत्वाधान में मिशन लाइफ कार्यक्रम में जल के महत्व को लेकर नाट्य माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। जिसमें दूषित जल से होने वाले तमाम बीमारियों के बारे में नाट्य रूपांतरण कर सजगता से स्वच्छ जल का प्रयोग व पानी बचाओ, स्वच्छता आदि पर जागरूक किया। कलाकारों में देवब्रत सिंह, राजन सिंह, अनुराग तिवारी , ऋतुराज तिवारी,पिंटू ,रेखा, लल्लन,छोटू आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.