सामाजिक कार्यकर्ता ने सड़क को गड्ढामुक्त कराने के लिए डीएम से लगाई गुहार
1 min read![](https://i0.wp.com/rashtriyesamachar.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG-20240601-WA0048.jpg?fit=1024%2C576&ssl=1)
रिपोर्ट – ब्यूरो चीफ गोण्डा
कर्नलगंज, गोण्डा। तहसील क्षेत्र के परसपुर विकास खण्ड मुख्यालय से धर्मनगर परसपुर मार्ग को गड्ढा मुक्त करवाने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता डी.एन सिंह ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई है।परसपुर विकास खण्ड मुख्यालय से करीब साढ़े सात किलोमीटर धर्मनगर चौराहे तक जाने वाली सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है,जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है एवं आये दिन लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। इस सड़क का नवीनीकरण काफी दिनों से नहीं हो सका है। जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता से यह सड़क गड्ढे में तब्दील होकर अपनी दुर्दशा बयां करते हुए सरकार के गड्ढा मुक्त सड़कों के दावे की पोल खोल रही है। इस सड़क के नवीनीकरण के लिए सामाजिक कार्यकर्ता डी एन सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित लोकनिर्माण मंत्री एवं प्रमुख सचिव लोकनिर्माण को पत्र लिखकर सड़क का नवीनीकरण कराने की मांग की थी। इस पर प्रमुख सचिव लोकनिर्माण विभाग ने अधीक्षण अभियंता गोण्डा को निर्देशित किया था। लोकनिर्माण विभाग गोण्डा द्वारा विभाग को स्टीमेट भेजा गया था। लेकिन मुख्यालय द्वारा वित्तीय स्वीकृति न मिलने से यह सड़क दुर्दशा की शिकार होकर नवीनीकरण की बाट जोह रही है। बरसात के पूर्व सड़क को गड्ढा मुक्त करवाने के लिए डी एन सिंह ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई है।