Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

उच्च प्राथमिक विद्यालय जोखवा बाजार में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

1 min read

रिपोर्ट -ब्यूरो चीफ

श्रावस्ती। पार्टिसिपेटरी एक्शन फॉर कम्युनिटी एंपावरमेंट (पेस) सामाजिक संगठन द्वारा संचालित चाइल्ड राइट प्रोजेक्ट के तत्वाधान में विश्व पर्यावरण दिवस समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुऐ पेस सामाजिक संगठन परियोजना समन्यवक विनोद कुमार पांडेय ने संस्था का परिचय दिया तथा अपने प्रोग्राम के बारे में विस्तार से बताया व बच्चों के सुरक्षा तथा पोषण से संबधित जरूरी विचार रखे तथा पेड़ पौधे हमारे जीवन में किस तरह उपयोगी हैं इसके बारे में जानकारी दी व वृक्षों के अधिक नष्ट होने से हमारा जनजीवन प्रभावित हो रहा है इस मुद्दे पर जरूरी विचार रखे। तथा लोगों बताया कि हमे अपने पर्यावरण को अपना अहम योगदान देना चाहिए।कार्यक्रम के अगली कड़ी में पेस सामाजिक संगठन के कम्युनिटी मोबिलाइजर मनोज कुमार द्वारा बताया कि हमें पर्यावरण को बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाना चहिए क्योंकि अगर पेड़ रहेंगे तो हमारा जीवन सुरक्षित रहेगा।
कार्यकर्म को आगे बढ़ाते हुऐ एएनएम श्रीमती प्रेमलता ने बताया की हमें स्वक्षता पर विशेष ध्यान देना चाहिए जिससे कि हम आने वाली बिमारियों से सुरक्षित रह सके।पेस सामाजिक संगठन की स्वयंसेविका सुश्री शालिनी त्रिपाठी जी व कम्युनिटी मोबिलाइजर जगदम्बा प्रसाद शुक्ला के द्वारा बच्चों का कला, निबंध, एवं भाषण भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसके उपरांत बच्चों को पुरुष्कार वितरण किए गए। उसके बाद पेस समाजिक कार्यकर्ताओं व ग्राम प्रधान आशा, एएनएम दीदी के साथ विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया।कार्यक्रम में पेस सामाजिक संगठन से प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर विनोद कुमार पांडेय , कम्युनिटी मोबिलाइजर मनोज कुमार, जगदम्बा प्रसाद शुक्ला व स्वयंसेविका शालिनी त्रिपाठी जी तथा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि उदयभान वर्मा, आशा श्रीमती पुष्पा देवी, सरिता शर्मा, एएनएम श्रीमती प्रेमलता,लक्ष्मी नारायण शुक्ला प्रतीक्षा त्रिपाठी, सार्थक त्रिपाठी, आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.