सांसद कीर्ति वर्धन सिंह राजा भैया ने पूर्व जिला पंचायत के पत्नी के निधन पर व्यक्त किया शोक संवेदना
1 min read![](https://i0.wp.com/rashtriyesamachar.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG-20240606-WA0109.jpg?fit=645%2C459&ssl=1)
रिपोर्ट – राज कुमार विश्वकर्मा
छपिया/ गोण्डा।सांसद कीर्ति वर्धन सिंह राजा भैया ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य तेज भान सिंह के पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त किया ।सांसद राजा भैया एक दर्जन सेनानियों के गांव खजुरी में जा कर शोक संवेदना व्यक्त की।पूर्व जिला पंचायत सदस्य पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने सांसद राजा भैया का मसकनवा का फार्म हाउस के सामने मुलाकात की कार्यकर्ताओं ने राजा भैया की जीत पर गर्म जोशी से फूल माला पहना कर जीत का जश्न मनाया ।मिठाईयां बांट कर प्रसन्नता व्यक्त की ।सांसद राजा भैया ने कार्यकर्ताओं को माला पहना कर सम्मानित किया ।उन्होंने कहा कि यह जनता की जीत राष्ट्रवाद की जीत है ।जनता ने गोंडा में जातिवादी ताकतों को नाकार कर करार जबाब दिया। उन्होंने कहा कि यहां से हमारे घरेलू और पारिवारिक रिश्ते हैं ।उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया ।पूर्व प्रमुख बाबू राम यादव ,संजीव सिंह ,मिंटू सिंह, जिला पंचायत सदस्य रिंकू सिंह, युवा समाज सेवी सेनानी वंशज अरविंद सिंह, पिंकू सिंह,सुरेश शुक्ला ,संतोष मनोज ,विशाल,अंकित तिवारी सच्चिदानंद पाण्डेय राम जी रहे।