सपा नेता डॉ एहसान खान ने पंजाब में आई भीषण बाढ़ पीड़ितों को भेजी आर्थिक सहायता राशि
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
उतरौला/बलरामपुर।उतरौला विधानसभा क्षेत्र के सपा नेता व समाजसेवी डॉ एहसान खान ने दरियादिली दिखाते हुए पंजाब में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए सहायता राशि गुरुद्वारा सिंह सभा उतरौला के माध्यम से भेजने का कार्य शुरू कर दिया है। साथ ही और भी लोगों से पंजाब बाढ़ पीड़ितों को सहायता राशि भेजने की अपील की है। इस नेक कार्य में समाजसेवी डॉ अताउल्लाह खान अहम भूमिका निभा रहे हैं।समाजसेवी डॉक्टर एहसान खान ने सहायता राशि का चेक, गुरुद्वारा सिंह सभा उतरौला को सौंपा। डॉ एहसान खान ने कहा कि सहायता राशि का चेक गुरुद्वारा सिंह सभा उतरौला माध्यम से जल्द ही पंजाब के बाढ़ प्रभावितों तक पहुँच जाएगी, ताकि पीड़ित परिवारों को समय पर सहायता मिल सके। मौजूद लोगों ने कहा डॉ एहसान खान हमेशा आपदा के समय पीड़ित लोगों का बढ़-चढ़ कर सहयोग करते हैं। डॉ एहसान खान ने कहा कि इस समय पंजाब में बाढ़ के कारण किसानों और आम नागरिकों को काफी नुकसान पहुंचा है। ऐसे समय में पंजाब के नागरिकों का सहयोग करने के लिए समाजसेवी संस्थाओं को सहयोग करने के लिए आगे आना चाहिए। जिससे जो हो सके वह गुरुद्वारा सिंह सभा उतरौला के माध्यम से पंजाब के बाढ़ पीड़ितों तक मदद पहुंचाने का काम करें। इस कौम के लोगों ने हमेशा भूखे को खाना खिलाया है। और बिना भेदभाव के सबकी मदद में आगे रहते हैं। आज यह मुसीबत में हैं।तो हम सबका फर्ज बनता है कि हम सब भी इनका दिल खोलकर सहयोग करें। ऐसे समय में तमाम संस्थाओं को एक मंच पर आगे आने की जरूरत है ताकि पंजाब के बाढ़ प्रभावित लोगों को अधिक से अधिक राहत पहुंचाई जा सके। इस सहायता राशि के लिए गुरुद्वारा सिंह सभा द्वारा डॉ एहसान खान का आभार व्यक्त किया गया। गुरुद्वारा प्रधान सरदार दलबीर सिंह खुराना, सरदार गुरविंदर सिंह, त्रिलोचन सिंह, राजेश खुराना, राकेश खुराना, संदीप खुराना, सरदार प्रितपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, प्रताप सिंह, संदीप खुराना, दीपक पाहुजा, गगन प्रीत पाहुजा आदि मौजूद रहे।