नाबालिग को अपहरण करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
श्रीदत्तगंज बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष श्रीदत्तगंज अविरल शुक्ल के नेतृत्व मे आज दिनांक 30.10.2025 को उप निरीक्षक गिरिजाशंकर पाण्डेय मय हमराह कास्टेबल पुष्पेन्द्र वर्मा के द्वारा मु0अ0सं0 125/2025 धारा 137(2)/87//351(3) BNS थाना श्रीदत्तगंज जनपद बलरामपुर से सम्बन्धित अभियुक्त नाजिम पुत्र बहरैची निवासी ग्राम गालिबपुर थाना श्रीदत्तगंज जनपद बलरामपुर को कान्दभारी तिराहे से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय बलरामपुर रवाना किया गया।