पुलिस ने 02 अज्ञात बुजुर्ग महिलाओं को सकुशल परिजनों से मिलाया
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के कुशल निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में, मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सहायता तथा सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने हेतु जनपद के सभी थानों पर मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं।दिनांक 10/11.12.2025 की रात्रि थाना को0 देहात पुलिस टीम को दौराने रात्रि गस्त,चेकिंग फुलवरिया बाईपास व बहादुरापुर के पास 02 अज्ञात बुजुर्ग महिलाएं भटकती हुई मिली जिनकी सूचना तत्काल थाना को0 देहात पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र को दी गई कि फुलवरिया बाईपास व बहादुरापुर के पास 02 अज्ञात बुजुर्ग महिलाएं अत्यंत व्याकुल अवस्था में इधर-उधर भटक रही हैं। जिनमें से 01 कुछ नही बता पा रही है व दूसरी केवल नालंदा बता पा रही हैं।इस सूचना पर मिशन शक्ति टीम तत्काल मौके पर पहुंची व टीम द्वारा उनको शांत कर उनकी देखभाल की तथा नाम-पता पूछने का प्रयास किया गया।पुलिस टीम द्वारा तत्परता से दोनों महिलाओं का पता जानने का प्रयास किया गया तथा दूरभाष व सोशल मीडिया की सहायता से नालंदा पुलिस बिहार राज्य से संपर्क स्थापित कर बुजुर्ग महिला की पहचान कराया गया तो पहली बुजुर्ग महिला की पहचान अनीता देवी पत्नी धुरी पासवान निवासी श्यामनगर, थाना दीपनगर, जनपद नालन्दा (बिहार) के रूप में हुई और दूसरी बुजुर्ग महिला की पहचान सुमन पुत्री कल्लू पासवान निवासी ग्राम दुधरा तिन्निहवा, थाना गैडास बुजुर्ग, जनपद बलरामपुर के रूप में हुई।मिशन शक्ति टीम के महिला उप निरीक्षक प्रीती वर्मा, महिला आरक्षी नीरज, महिला आरक्षी अंजली दीक्षित, कांस्टेबल विवेक की संयुक्त टीम के प्रयासों से उपरोक्त दोनों बुजुर्ग महिलाओं को उसके परिवारजनों के सुपुर्द किया गया।बुजुर्ग महिलाओं को सुरक्षित पाकर परिजनों ने बलरामपुर पुलिस एवं मिशन शक्ति टीम के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा पुलिस के मानवीय प्रयासों की सराहना की ।