Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

बलरामपुर में पहली बार कस्टम हायरिंग सेंटर योजना के तहत ट्रैक्टर सहित 8 कृषि यंत्रों पर अनुदान

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

रेहरा बाजार (बलरामपुर)।बलरामपुर जिले में कस्टम हायरिंग सेंटर योजना के अंतर्गत पहली बार ट्रैक्टर सहित सात कृषि उपकरणों की चाभी लाभार्थी को सौंपी गई। यह कार्यक्रम मंगलवार को 4 फरवरी 2026 को दोपहर 1 बजे ग्राम सभा इटावा, रेहरा बाजार में संपन्न हुआ।कार्यक्रम के दौरान प्रथमा ग्रामीण बैंक, इटावा शाखा की ओर से ग्राम सभा इटावा निवासी दलजीत सिंह को ट्रैक्टर एवं अन्य कृषि यंत्रों की चाभी सौंपी गई। इस अवसर पर पंकज कुमार यादव (क्षेत्रीय प्रबंधक, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक), अभय दुबे (वरिष्ठ प्रबंधक, क्षेत्रीय कार्यालय बलरामपुर), पंकज पांडे (वरिष्ठ प्रबंधक, इटावा–रेहरा बाजार शाखा) एवं सुनील कुमार (शाखा प्रबंधक, इटावा) संयुक्त रूप से उपस्थित रहे।लाभार्थी दलजीत सिंह ने बताया कि कस्टम हायरिंग सेंटर योजना की शुरुआत 2 अप्रैल 2025 से हुई थी। उन्होंने 7 अगस्त 2025 को ₹5000 पंजीकरण शुल्क जमा कर आवेदन किया था। जिले भर से लगभग 100 आवेदकों में से लकी ड्रॉ के माध्यम से उनका चयन किया गया।इस योजना के अंतर्गत ₹30 लाख की परियोजना स्वीकृत की गई है, जिसमें से ₹24 लाख की राशि अनुदान के रूप में प्रदान की जाएगी। परियोजना के तहत कुल 8 कृषि उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं, जिनमें प्रमुख रूप से 60 हॉर्स पावर ट्रैक्टर, सुपर सीडर, रीपर, ब्लेंडर, मल्टी प्लाउ, चॉपर सहित अन्य आधुनिक कृषि यंत्र शामिल हैं। बैंक कर्मचारियों द्वारा लाभार्थी को सभी उपकरणों की कार्यप्रणाली एवं उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई।कार्यक्रम में अजय प्रताप सिंह, मनीष कुमार सिंह, मधुसूदन चतुर्वेदी, बलजीत सिंह, बृजभूषण सिंह, रमाकांत पांडे, जगदंबा सिंह, रणवीर सिंह राणा, अशोक कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.