Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

मनीष वर्मा ने किया जेआरएफ 99.28% के साथ क्वालीफाई, क्षेत्र का बढ़ाया मान

रिपोर्ट – राम चरित्र वर्मा

मनीष कुमार वर्मा ने सफलता पर गुरुजनों व परिवारजनों का बताया योगदान

रेहरा बाजार, बलरामपुर। शिक्षा क्षेत्र रेहरा बाजार के मनीष कुमार वर्मा पुत्र रमाकांत वर्मा पौत्र संतराम वर्मा निवासी ग्राम- भुजंगडीह पोस्ट- किशनपुर ग्रांट थाना- रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर के निवासी हैं। जिन्होंने यूजीसी नेट परीक्षा दिसंबर- 2025 में हिंदी विषय से जेआरएफ 99.28% से क्वालीफाई कर अपने क्षेत्र, शुभचिंतक एवं गुरुजनों का बढ़ाया मान। मनीष कुमार वर्मा का प्रारंभिक शिक्षा गांव के प्राइमरी पाठशाला से शुरू होकर उच्च शिक्षा के लिए “काशी हिंदू विश्वविद्यालय” बनारस से परास्नातक हिंदी विषय से प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किए। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हर विद्यार्थी का यह परीक्षा क्वालीफाई करना एक सपना होता है जिसे इन्होंने कर दिखाया।वार्ता के दौरान इनके द्वारा बताया गया कि स्कूल के प्रारंभिक दिनों में कुछ उद्दंड एवं शरारती किस्म का था मैं यहां तक का सफर तय करूंगा इतना मैं सोच नहीं पा रहा था परंतु अपने गुरुजनों एवं सगे संबंधियों के उचित मार्गदर्शन, घर वलों के सहयोग से ही मेरा सपना साकार हुआ। अपने ऊपर पूर्ण विश्वास, असफलताओं से विचलित न होना तथा लक्ष्य की दिशा में ईमानदारी के साथ कठिन परिश्रम करने से ही मिलती है सफलता। एक गांव का रहने वाला छात्र यह साबित कर दिया है कि जो कहावत है कि सफ़लता किसी की मोहताज नहीं होता है क्योंकि इससे पहले मनीष कुमार वर्मा ने हरियाणा के असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा में भी सफलता हासिल की है और उनका प्रयास लगातार जारी रहा जिसका परिणाम यह है कि आज उन्होंने उस सफलता को हासिल किया है आने वाले पीढ़ियों के लिए प्रेरणा दायक है। एक कहावत कहा जाता की सफलता किसी का मोहताज नही होता है जो उसके सापेक्ष परिश्रम करता है वह उस लक्ष्य को हासिल करता है।परीक्षा परिणाम आने के बाद क्षेत्र के लोगों ने इस सफलता पर एक दूसरे का मुंह मीठा करके हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.