Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

महाअष्टमी पर सिद्धेश्वरनाथ मंदिर में गूंजे मां के जयकारे, महाआरती में उमड़े श्रद्धालु

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

सादुल्लानगर,बलरामपुर। शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी पर सिद्धेश्वरनाथ मंदिर में दिव्य महाआरती का आयोजन किया गया। मां भगवती के जयकारों और दीपों की जगमगाहट के बीच श्रद्धालु भक्तिरस में सराबोर नजर आए। महाआरती में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने शामिल होकर मां के चरणों में शीश नवाया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।महाआरती के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से मां भगवती की पूजा-अर्चना कर जनकल्याण और सुख-शांति की प्रार्थना की। मां के जयकारों से मंदिर परिसर देर तक गूंजता रहा।इस अवसर पर सिद्धेश्वरनाथ सेवा समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई। भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर मां का आशीर्वाद लिया। आयोजन में धार्मिक आस्था के साथ आपसी प्रेम, सामाजिक एकता और सद्भाव की झलक भी देखने को मिली।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.