Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

भब्य शोभायात्रा निकाला गया

1 min read

रिपोर्ट – प्रमोद कुमार चौहान

मनकापुर गोण्डा-नगर पंचायत मनकापुर के शास्त्री नगर मोहल्ले में शुक्रवार को नगर पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश कुमार बबलू सोनी एवं सभासद वैभव सिंह की अगुवाई में भव्य शोभा यात्रा के साथ घर-घर पहुंचकर पूजित अक्षत वितरण किया गया। तथा 22 जनवरी को घर-घर दीपावली मनाने का आवाहन किया गया। पूजित अक्षत बांटने में विश्व हिंदू परिषद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी तथा नगर के गणमान्य शामिल रहे। शोभा यात्रा के साथ आचार्य रामचंद्र जायसवाल, संतोष कुमार, जुगनू पटवा, राजकुमार पटवा, मुकेश कुमार सिंह, दुर्गेश सोनी, दुर्गेश कसौधन, सुनील जयसवाल, आशीष गुप्ता मुकेश कुमार चौबे, अभिषेक कसौधन, अमरदीप, दिवाकर सिंह, आदि दर्जनों लोगों ने भाग लिया। नगर वासियों से प्राण प्रतिष्ठा के दिन भजन कीर्तन के साथ दीपावली मनाने का आवाहन किया गया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.