महर्षि विधा मन्दिर मनकापुर में महर्षि ज्ञान युग दिवस कार्यक्रम बहुत ही धूमधाम से मनाया गया
1 min read![](https://i0.wp.com/rashtriyesamachar.com/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240113-WA0145.jpg?fit=1024%2C978&ssl=1)
रिपोर्ट – प्रमोद कुमार चौहान
मनकापुर गोण्डा-महर्षि विधा मन्दिर मनकापुर में महर्षि ज्ञान युग दिवस कार्यक्रम बहुत ही उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ गुरुपूजन से किया गया। इसके उपरांत बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिनमें से मुख्यत एलकेजी की छात्रा सौम्या तिवारी द्वारा नृत्य बेहद सराहनीय रहा। कक्षा नौवीं की छात्राओं द्वारा ‘देवा श्री गणेशा गीत पर नृत्य भी बहुत सराहनीय रहा। अन्य कार्यक्रमों में कक्षा बारहवीं की छात्रा खुशी तिवारी ने भी नृत्य प्रस्तुत किया। इन कार्यक्रमों की प्रशंसा चैयरमैन मनकापुर दुर्गेश सोनी तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा की गयी।
चैयरमैन ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे आगे आने वाले समय में देश का भविष्य होंगे तथा आप सभी युवा देश को आगे बढ़ाने में सहयोग करेंगे उन्होने महर्षि दुबारा खोले गए विद्यालयों की भी बहुत प्रशंसा की। अंत में प्रधानाचार्य डां०पीताम्बर सिंह द्वारा महर्षि जी के विभिन्न सामाजिक कार्यो की सराहना की गई। जिसमें मुख्यतः भावातीत ध्यान पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का संचालन बारहवी’ की छात्रा तनिशा व प्रगति सिंह द्वारा सभी शिक्षक गणों का भरपूर सहयोग रहा।