पुलिस टीम ने 20 शीशी अवैध कच्ची शराब के साथ 01 नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
1 min read![](https://i0.wp.com/rashtriyesamachar.com/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240115-WA0186.jpg?fit=966%2C834&ssl=1)
रिपोर्ट -राम चरित्र वर्मा
गौरा चौराहा(बलरामपुर)पुलिस अधीक्षक बलरामपुर केशव कुमार द्वारा जनपद बलरामपुर में अवैध मादक पदार्थो की रोकथाम एवं अवैध मादक पदार्थ विक्रेताओं के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नम्रता श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी नगर ब्रजनंदन रॉय के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष तेजनरायन गुप्ता के कुशल नेतृत्व मे आज दिनाक 15.01.2024 को अभियुक्त मदन यादव पुत्र बुधई यादव निवासी पंडित पुरवा थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर को थाना गौरा चौराहा पुलिस द्वारा अवैध रूप से किये जा रहे शराब बिक्री के अंतर्गत रोकथाम जुर्म जरायम के दौरान उप निरीक्षक सुरेन्द्र वर्मा मय हमराह हेड कांस्टेबल सत्यप्रकाश यादव व कास्टेबल सनातन यादव द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त गण उपरोक्त को कुल 20 शीशी अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया तथा थाना स्थानीय पर मु०अ०सं० 05/2024 अंतर्गत धारा 60(1) Ex. Act पंजीकृत कर अभियुक्तगण उपरोक्त को न्यायालय रवाना किया गया।