बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई गलन,जनजीवन अस्त व्यस्त
1 min read![](https://i0.wp.com/rashtriyesamachar.com/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20230708-WA0002-4.jpg?fit=1024%2C1024&ssl=1)
रिपोर्ट -प्रमोद कुमार चौहान
सर्द हवाओं के चलते बारिश के अंदेशे से किसानों की बढ़ी चिंता
सरसों व आलू की फसल पर पड़ सकती है मौसम की मार
कर्नलगंज गोण्डा-क्षेत्र में सर्द हवाओं के चलते गलन बढ़ने से लोग ठंड से ठिठुरने के लिए मजबूर हो गए हैं। ठंड के चलते लोगों की दिनचर्या पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। साथ ही मौसम के बदलने से सरसों और आलू की फसल को भी नुकसान के अनुमान लगाए जा रहे हैं।जिसके चलते किसानों के चेहरों पर मायूसी छा गई है। बुधवार को भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली। प्रतिदिन तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है। बीते शनिवार से ही सर्द हवा ने गलन में और भी वृद्धि कर दी। दोपहर होते-होते हल्की धूप तो निकली लेकिन कुछ ही देर बात बादल छा गए। जिसके चलते ठंड में और भी वृद्धि हो गई। जिसका असर सरकारी और निजी कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति पर भी देखने को मिला। ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा लेते हुए दिखाई दिए। ग्रामीण क्षेत्र में भी खराब मौसम के चलते प्रमख बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।कस्बे के कई व्यवसाईयों ने कहा कि ठंड के चलते व्यपार पर असर पड़ रहा है। यहीं सर्द हवा और गलन ने अब फसलों पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालना शुरू कर दिया है। इसी के साथ पाला पड़ने से आलू की फसल खराब होने का डर किसानों को सताने लगा है| कड़ाके की ठंड में कोहरे के बीच लोग आवागमन करने को मजबूर है।
मौसम से किसान परेशान गलन भरी ठंड के चलते किसान काफी परेशान नजर आए। किसानों ने बताया कि आलू पर जहां पाला पड़ने लगा है। अगर बारिश हुई तो चना,अरहर, मटर और सरसों की फसल को भी नुकसान होगा।