Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

प्राण प्रतिष्ठा को लेकर क्षेत्र के मंदिरों में भव्य भंडारे का हुआ आयोजन

1 min read

रिपोर्ट -राम चरित्र वर्मा

सादुल्लाह नगर ।अयोध्या में सोमवार को आयोजित श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा /मूर्ति प्रतिष्ठा को लेकर सादुल्लाह नगर क्षेत्र के लोगों में अपार हर्ष का माहोल रहा। क्षेत्र की मंदिरो में विशेष पूजा अर्चना हुई विविध रूपों में लोग अपनी राम भक्ति में विभोर दिखे। गूमा फातिमा जोत के प्रधान रमेश गुप्ता ने अपनी कार को चारों तरफ राम नाम, राम चित्र व राममंदिर चित्र से पेंटिंग करवा दिया है जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा उक्त प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के क्रम में सादुल्लाह नगर के ग्राम पंचायत गूमा फातिमा जोत में पंचायत भवन के सामने खेल मैदान में बहरैची प्रसाद गुप्ता भाजपा जिला संयोजक सहकारिता व रमेश गुप्ता प्रधान गूमा फातिमा जोत के संयोजन श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का लाईव प्रसारण एल इस डी वाल पर लोगों ने देखा , हवन, दीपोत्सव कार्यक्रम, व आसमानी आतिशबाजी हुई आचार्य दुर्गेश शुक्ल महाराज एवं पूज्या देवी कनकेश्वरी श्रीधाम अवध की संगीत मयी कथा एवं भजन संध्या का आयोजन हुआ जिसमे राम भजन सुन भक्त भाव विभोर हो गये इसी तरह मददौ घाट के श्री आदि शक्ति दुर्गा मंदिर ,रामपुर अरना हनुमान गढी मंदिर, सादुल्लाह नगर हनुमान गढी मंदिर, सादुल्लाह नगर के श्री सिद्धेश्वर नाथ मंदिर, गोकुला बुजुर्ग के हनुमानगढी मंदिर ,नयानगर स्थित तूफानी दास बाबा मंदिर पर विशेष पूजा अर्चना व भंडारे का आयोजन हुआ। वैभव सिंह राष्ट्रीय महामंत्री भाजयुमों, महेंद्र पाँडेय भाजयुमों जिला उपाध्यक्ष बलरामपुर ने क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में आयोजित भंडारे में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया वैभव सिंह ने कहा कि भारत राम का है राम का रहेगा भारत के भाषा, व्यवहार, गाँव शहर सब राम मय पहले से ही था कई पीढीयों के सपने आज साकार हुआ है इस अवसर पर महेंद्र पांडेय, सुमित सिंह ,रमेश चौहान, देवानंद तिवारी, भारत नरेश सिंह, अखंड प्रताप सिंह, अतुल कुमार उपाध्याय, दिपू जायसवाल,अरविंद मिश्र, विष्णु गुप्ता ,डाक्टर विवेक श्रीवास्तव, श्याम जी वर्मा, अभय वर्मा ,संदीप, रमेश जायसवाल,विष्णु गुप्ता , हनुमान प्रसाद, गुलाब गुप्ता, विजय गुप्ता, ज्ञान चंद सोनी , रमाकांत गुप्ता, कमलेश कुमार गुप्ता ,राधेश्याम गुप्ता, आशीष गुप्ता व राम बहोर वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.