Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

जनपद में धूमधाम एवं गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया गणतंत्र दिवस

1 min read

रिपोर्ट -राम चरित्र वर्मा

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण, संविधान के प्रस्तावना की दिलाई शपथ

अपने कर्तव्य एवं दायित्वों का निष्ठावान निर्वहन करते हुए राष्ट्र निर्माण में दे अहम योगदान – जिलाधिकारी

बलरामपुर।जनपद में गणतंत्र दिवस परंपरागत ढंग से धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जनपद के समस्त सरकारी/अर्द्ध सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान का भावपूर्ण गायन किया गया।इस अवसर पर कलेक्ट्रेट में प्रातः 8:30 बजे डीएम श्री अरविंद सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रगान का सामूहिक भावपूर्ण गायन किया गया। उन्होंने सभी को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई।इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में सीएमएस विद्यालय की छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए। डीएम ने उनको पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रातः 9:30 बजे पुलिस लाइन परेड में डीएम ने मुख्य अतिथि के रूप में सलामी ली।इस अवसर पर जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने समस्त जनपदवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ। तब से हम गणतंत्र दिवस मनाते हैं एवं गौरवान्वित महसूस करते हैं। गण की परिकल्पना पौराणिक काल से ही भारत में अंतर्निहित है।देश की स्वतंत्रता को लंबे समय के बाद भी हमारा संविधान सभी कसौटियों पर खरा उतरा है। आज भारत विश्व के सबसे बड़ा लोकतंत्र है। संविधान ने भारत को जनकल्याणकारी राज्य के रूप में अवधारित किया है और नागरिकों को कई मौलिक अधिकार प्रदान किए हैं। संविधान भारत के नागरिकों को समान अवसर प्रदान करती है। आज भारत विश्व के सबसे बड़ी पांचवी अर्थव्यवस्था है।उन्होंने कहा कि राष्ट्र का निर्माण राष्ट्र में रहने वाले व्यक्ति के चरित्र निर्माण एवं राज्य निर्माण से होता है। सभी अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निष्ठा पूर्ण ढंग से निर्वहन करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना अहम योगदान दे।उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता में बलरामपुर जनपद का अहम योगदान रहा है। असहयोग आंदोलन के दौरान महात्मा गांधी जनपद बलरामपुर में आए थे। यहां के लोगों ने असहयोग आंदोलन के साथ-साथ थे अन्य सभी स्वतंत्रता संग्राम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जनपद में जन कल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के साथ- साथ शांति व्यवस्था कायम की गई है। जनपद में भयमुक्त एवं स्वतंत्र समाज राष्ट्र निर्माण में अपना अहम योगदान दे रहा है।इस अवसर पर उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए एवं उनको पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार, मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य, एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रदीप कुमार, एडीएम जे प्रमोद कुमार, अपर उप जिलाधिकारी संतोष कुमार ओझा ओमप्रकाश व अन्य संबंधित समस्त अधिकारी/ कर्मचारी गण उपस्थित रहे।गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद के सभी शिक्षण संस्थानों में प्रातः 10:00 बजे ध्वजारोहण तथा राष्ट्रगान का भावपूर्ण सामूहिक गायन किया गया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.