Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

केन्द्रीय मंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

1 min read

रिपोर्ट -राम चरित्र वर्मा

बलरामपुर।पशुधन एवं दुग्ध केन्द्रीय मंत्री धर्मपाल सिंह एवं प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान शुक्रवार को जिले में पहुंचे। तुलसीपार्क स्थित भाजपा कार्यालय अटल भवन पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर 2024 के लोकसभा चुनाव में श्रावस्ती सीट जिताकर पीएम मोदी के कमल की माला में एक और पुष्प जोड़ने पर जोर दिया। इसी के साथ ही कैबिनेट मंत्री ने बौद्ध परिपथ स्थित चुंगी नाका पर लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। अटल भवन कार्यालय पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि पूरा देश राममय हो चुका है। देश में अगर प्रधानमंत्री मोदी एवं प्रदेश में सीएम योगी न होते तो आज अयोध्या में श्रीराम मंदिर की परिकल्पना करना संभव नहीं था। देश के आजादी से लेकर 2014 तक एक अध्याय चलता रहा। जिसमें कांग्रेस की सरकार राज करती रही। कांग्रेस के राज में सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला है। पिछले 60 सालों में कांग्रेस ने देश को खोखला करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। कहा कि दूसरा अध्याय 2014 से पीएम मोदी के शासनकाल से प्रारंभ हुआ। जो कि राजनीति का स्वर्ण युग माना जा रहा है। प्रभु श्रीराम ने 14 वर्षों का बनवास काटकर अयोध्या में वापसी की थी। न्यायालय ने प्रभु श्रीराम के 500 वर्षों का वनवास दूर करते हुए अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण का आदेश दिया। प्रभु श्रीराम से पूरे देश की भावनाएं जुड़ी हुई थीं। प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि बूथ जीतना कार्यकर्ताओं की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। लक्ष्य पर सभी कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी से कार्य करें। श्रावस्ती लोकसभा शत प्रतिशत बूथ जीतकर ही चुनाव जीता जा सकता है। इस बार श्रावस्ती लोकसभा की जनता पूरे जनाधार के साथ पार्टी प्रत्याशी को जिताकर मोदी के हाथों को मजबूत करने का मन बना चुकी है। अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी ने कहा कि राहुल गांधी जहां-जहां जा रहे हैं वहां-वहां ठग बंधन टूटता जा रहा है। इंडी गठबंधन दिन प्रतिदिन कमजोर हो रहा है। वहीं एनडीए गठबंधन से लोग जुड़ते जा रहे हैं। लोकसभा प्रभारी अवधेश श्रीवास्तव व संयोजक शंकर दयाल पाण्डेय ने कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ मतदाताओं से सम्पर्क करें। जिससे पार्टी के पक्ष में शत प्रतिशत मतदान हो सके।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि इस बार श्रावस्ती लोकसभा का चुनाव रिकार्ड मतों से जीता जाएगा। कार्यकर्ताओं के बल पर ही भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। पीएम मोदी कर्म योगी हैं तो सीएम योगी जन्म योगी हैं। इस अवसर पर श्रावस्ती जिलाध्यक्ष उदय त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्षा आरती तिवारी, पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, चन्द्र प्रकाश सिंह गुड्डू, पचपेड़वा नपाप अध्यक्ष रवि वर्मा, धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू, अनूप चन्द्र गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी, जिला महामंत्री वरुण सिंह मोनू, विष्णु देव गुप्ता, रवि मिश्रा, बिन्दू विश्वकर्मा, अजय सिंह पिंकू, अवधेश तिवारी तरुण, राकेश तिवारी, पंकज सिंह, महिपाल चौधरी, अवधेश पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अब्दुल अजीज व कृष्ण गोपाल गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.