Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

जमीनी विवाद को लेकर हुआ फायरिंग एक महिला की मौत छः घायल

1 min read

रिपोर्ट – राज कुमार विश्वकर्मा

छपिया /गोण्डा अंर्तगत थाना छपिया क्षेत्र के ग्राम महोलीखोरी में दो पक्षों के मध्य टीनशेड लगाए जाने को लेकर कहासुनी हुई। जिसमें एक पक्ष द्वारा हमलावर होकर दूसरे पक्ष पर फायरिंग की घटना कारित की गई । जिसमें एक पक्ष के 06 लोग घायल हुए थे,घायलों को अस्पताल ले जाते समय एक घायल महिला की रास्ते में मृत्यु हो गयी। तत्काल सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी, क्षेत्राधिकारी मनकापुर, थाना अध्यक्ष छपिया स्वाट/सर्विलांस, डाॅग स्क्वायड, फील्ड यूनिट टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की गयी व घायलों को इलाज हेतु जिला चिकित्सालय भेजा गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र अमरेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा घायलों से जिला चिकित्सालय में जाकर घटना के सम्बन्ध में पूछताछ कर उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी की गई। तत्पश्चात घटनास्थल जाकर परिवार के लोगो से जानकारी कर आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही का आस्वासन दिया गया। जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि दोनों पक्षों के मध्य टीनशेड लगाने की बात को लेकर विवाद हुआ। जिसमें गब्बर उर्फ राजू यादव पुत्र रामफेर यादव नि० महुली खोरी थाना छपिया द्वारा अपने साथियों के साथ आकर रामदेव जायसवाल जिनके यहां शादी का कार्यक्रम था पर फायरिंग की गयी थी। जिसमें कुल 06 घायल-(रामदेव, दीपक, पिंकी, सत्यम, लक्ष्य, झिनपता (मृतका) हुए थे। जिसमें दो व्यक्ति रामदेव तथा दीपक को जिला चिकित्सालय द्वारा केजीएमसी लखनऊ रेफर किया गया है।पुलिस टीम द्वारा मुख्य आरोपी अभियुक्त गब्बर उर्फ राजू यादव तथा उसके एक अन्य साथी को गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से आलाकत्ल हथियार बरामद कर लिया गया है तथा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र द्वारा संबंधित को निर्देशित किया गया। मौके पर स्थानीय पुलिस की ड्यूटी लगा दी गई है। अन्य अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया है। मौक़े पर शांति व्यवस्था कायम है। सभी आरोपियों के खिलाफ कठोर से कठोर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.