Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

शिवाजी वाहिनी ने मनाया स्वतंत्रदेव सिंह का जन्मदिवस

1 min read

रिपोर्ट -राम चरित्र वर्मा

शिवाजी वाहिनी ने स्वतंत्रदेव सिंह के जन्मदिन पर बांटे फल

जिला .बलरामपुर में धूम-धाम से मना भाजपा प्रदेश अध्य्क्ष का जन्मदिवस

सेवा दिवस के रूप में मना स्वतन्त्रदेव सिंह का जन्मदिवस

छत्रपति शिवाजी वाहिनी ने धूम-धाम से मनाया स्वतंत्रदेव सिंह का जन्मदिवस

बलरामपुर।आज छत्रपति शिवाजी विकास वाहिनी के जिलाध्यक्ष महेश वर्मा,व जिला उपाध्यक्ष भगवानपूजन पटेल ने अपने जनपद बलरामपुर में स्थान साधुनगर पर भाजपा प्रदेश अध्य्क्ष स्वतंत्रदेव सिंह का जन्मदिवस मनाया । इस अवसर पर जिलाध्यक्ष महेश वर्मा ने कहा कि – “छत्रपति शिवाजी विकास वाहिनी आज अपने संरक्षक स्वतंत्रदेव सिंह पूर्व भाजपा प्रदेश अध्य्क्ष का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में पूरे प्रदेश में मना रहा है इसी क्रम में आज हम सब यहां फल वितरण करने आये हैं , शिवाजी वाहिनी छत्रपति शिवाजी महाराज के विचारधारा पर चलने वाले लोगों का एक अराजनैतिक संगठन हैं व हम सभी उनके स्वराज के सपने को साकार करने हेतु कृतसंकल्पित हैं ।” इस अवसर पर भाई श्री लौटन वर्मा, अर्जेश वर्मा, सुनील गुप्ता, अनिल कुमार, शहंशाह आलम और तमाम लोग उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.