निशुल्क स्मार्टफोन का किया गया वितरण
1 min read![](https://i0.wp.com/rashtriyesamachar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20240215-WA0140.jpg?fit=1024%2C979&ssl=1)
रिपोर्ट -प्रमोद कुमार चौहान
मनकापुर गोण्डा- राजा रघुराज सिंह महाविद्यालय मनकापुर में स्नातक अंतिम वर्ष 2022- 2023 के छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क स्मार्टफोन वितरण मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख जगदेव चौधरी के कर कमलों द्वारा वितरित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा सरकार द्वारा बच्चों को डिजिटल इंडिया से जोड़ना चाहती है ताकि सभी छात्र तकनीकी शिक्षा से जुड़कर प्रगति करें। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य रामेश्वरम चतुर्वेदी, डॉक्टर विनय मिश्रा, राधे कृष्ण तिवारी, रवि शंकर शुक्ला, नवीन सिंह, अजय मिश्रा, अभिषेक सिंह, विश्वनाथ शुक्ला, नवरोज आलम, अरविंद पांडे सहित छात्र-छात्राएं एवं महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।