जमुना प्रसाद चौधरी को समाजवादी लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
1 min readरिपोर्ट – राज कुमार विश्वकर्मा
छपिया(गोंडा) लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी समाजवादी पार्टी ने अपने फ्रंटल संगठनों को चुस्त-दुरुस्त करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में समाजवादी लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है।लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने 14 जिला में राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किए है जिसमे गोंडा जिले के छपिया ब्लॉक के निवासी जमुना प्रसाद चौधरी को राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया। जिले के निवासी जमुना प्रसाद चौधरी समाजवादी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता है। सचिव बनाए जाने पर उनके आवास पर कार्यकर्ताओं का हुजूम लग गया और सपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लादकर मिठाई बांटते हुए हर्ष व्यक्त किया।