भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों को प्रशासन द्वारा किया गया नजरबंद
1 min read![](https://i0.wp.com/rashtriyesamachar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20240216-WA0192.jpg?fit=1024%2C576&ssl=1)
रिपोर्ट – पवन गुप्ता
सादुल्लानगर(बलरामपुर)भारतीय किसान यूनियन द्वारा किसानो के हित की मांग तथा भारत बंद समर्थन को लेकर दिल्ली मे कई दिनों से चल रहे धरना प्रदर्शन को राष्ट्रव्यापी आंदोलन बनाने के लिए देश के सभी जनपदों के पदाधिकारियों को किसान हित मे समर्थन देने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले भारत बंद होना था जिसको लेकर प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट था इसी के साथ भारतीय किसान यूनियन बलरामपुर जिला उपाध्यक्ष राजबहादुर शर्मा सहित आज दिनांक 16/02/2024 को भारतीय किसान यूनियन जनपद बलरामपुर विकासखंड रेहरा बाजार के ग्राम परसिया कार्यालय पर राष्ट्रीय आवाहन संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले भारत बंद आयोजन किया गया जिसमें भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता,जिला उपाध्यक्ष बलरामपुर राज बहादुर शर्मा, जिला सचिव दृश्य प्रताप श्रीवास्तव,रामउग्र वर्मा संगठन मंत्री,गुरु प्रसाद वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष,दुखराम ब्लॉक उपाध्यक्ष, राजेश्वरी प्रसाद वर्मा, मोहम्मद उमर,रामहेत,राम उजागर कश्यप,बाबूराम पूर्व कोटेदार,राम तीरथ विश्वकर्मा, शिवप्रसाद यादव,राम महेश, जमुना प्रसाद,लाल मुन्नी कश्यप, अमृता देवी,उत्तराखंड फारूक महबूब अली,क्षेत्रम जायसवाल सहित कई पदाधिकारी गण को थाना सादुल्ला नगर पुलिस द्वारा परसिया कार्यालय पर नजर बंद किया गया।