फायरिंग कर हत्या करने के मामले में दो और लोगों को छपिया पुलिस ने किया गिरफ्तार
1 min read![](https://i0.wp.com/rashtriyesamachar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20240217-WA0013.jpg?fit=895%2C954&ssl=1)
रिपोर्ट – राज कुमार विश्वकर्मा
छपिया गोण्डा।थाना छपिया क्षेत्र के ग्राम महुलीखोरी में आस-पास के दो पक्षों के मध्य रास्ते में टीनशेड लगाने की बात को लेकर विवाद हुआ ।और मार-पीट व फायरिंग की घटना घटित हुई थी। जिसमें एक पक्ष के 06 लोग घायल हुए थे घायलों को अस्पताल ले जाते समय एक घायल महिला उम्र लगभग 60 वर्ष की रास्ते में मृत्यु हो गयी ।उक्त सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0-36/2024, धारा 147, 148, 149, 302, 307, 323, 504, 506, 336, 34 भादवि व 7 सी0एल0ए0 एक्ट बनाम गब्बर उर्फ राजू यादव आदि 09 नामजद व कुछ अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया घटना को गम्भीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल व अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत द्वारा स्वाट/सर्विलांस, डाग स्क्वायड, फील्ड यूनिट टीम के साथ मौके पर पहुँचकर घटना स्थल निरीक्षण किया गया। महोदय द्वारा 05 टीमों का गठन कर अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष छपिया को निर्देशित किया गया है। दिनांक 14.02.2024 को पुलिस टीमों द्वारा कड़ी मेहनत व अथक प्रयासोपरांत नामजद 04 आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। शनिवार को थाना छपिया पुलिस टीम द्वारा 02 और नामजद दुर्गेश यादव पुत्र सियाराम यादव व विकास यादव पुत्र शोभा राम यादव निवासी पाण्डेयपुरवा मौजा महुलीखोरी, थाना छपिया जनपद गोण्डा। को रेलवे क्रासिंग बभनान रेलवे स्टेशन के पास गिरफ्तार किया गया है। जिसमे थानाध्यक्ष सत्येंद्र वर्मा, उपनिरीक्षक सुरेश यादव, उपनिरीक्षक दिलीप कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल दिलीप कुमार, हेड कांस्टेबल बृजेंद्र यादव, कांस्टेबल अंकुल यादव, कांस्टेबल अभिषेक सिंह, महिला कांस्टेबल ममता रही।