Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

सपा ने पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का किया शुभारंभ

1 min read

रिपोर्ट -राम चरित्र वर्मा

उतरौला(बलरामपुर) उतरौला के डीजेवाई इंटर कॉलेज के प्रांगण में शनिवार को देश बचाओ संविधान बचाओ पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का शुआरम्भ डॉक्टर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, मुलायम सिंह यादव व बेनी प्रसाद वर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि गोंडा लोकसभा प्रत्याशी श्रेया वर्मा रहीं। अध्यक्षता सपा पार्टी जिलाध्यक्ष माणिक लाल कश्यप ने किया और संचालन सपा जिला उपाध्यक्ष राम दयाल यादव ने किया।गोंडा लोकसभा प्रत्याशी श्रेया वर्मा ने कहा कि पीडीए एक सच्चा लोकतांत्रिक जनबंधन है, जिसमें हमारे साथ जनता सीधे जुड़ रही है। पीडीए एक ऐसा जन आंदोलन है जिसमें पिछड़ा, दलित व अल्पसंख्यक सिख, बौद्ध, ईसाई, जैन व अन्य सभी शामिल हैं। सच्चे लोकतंत्र की तरह इसकी दिशा नीचे से ऊपर की ओर है। ये प्रभुत्ववादी ताकतों द्वारा सबसे पीछे धकेल दिए गए समाज के उन वर्गों को समाजवादी पार्टी आगे लाने का प्रयास कर रही है जो सामाजिक आर्थिक व राजनीतिक पैमाने पर शदियों से वंचित और शोषण रहे वर्गों को आगे लाने का काम कर रही है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हमेशा हर वर्ग के शोषितों को आगे करने का काम कर रहे है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अनवर महमूद खान ने लोकसभा प्रत्याशी श्रेया वर्मा को विजय बनाने का आश्वासन देते हुए कहा कि पीडीए एक ऐसा जन आंदोलन है जो हर वर्ग को एक साथ लाने का काम कर रही है। सामाजिक न्याय के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए जाति जनगणना का होना बहुत आवश्यक है। जातियों की संख्या बल के आधार पर ही उन्हें समानुपातिक हक और सुनना है। पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी ने ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक और संविधान में जो आरक्षण की व्यवस्था है उसे भी समाप्त करने का खतरा है। भाजपा सरकार में किसान, नौजवान, महिलाएं, व्यापारी, अधिवक्ता, शिक्षक, कर्मचारी और हर समाज पीड़ित है। बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर और डॉक्टर राम मनोहर लोहिया के सिद्धांतों और नेताजी मुलायम सिंह यादव के संघर्ष के रास्ते पर चलते हुए समाजवादी पार्टी समाजवाद लोकतंत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता रखती है। भाजपा सरकार में कोई वर्ग सुरक्षित नहीं है।सम्मेलन में मुख्य रूप से महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री राकेश वर्मा, प्रदेश सचिव शत्रोहन प्रसाद वर्मा, महिला सभा जिला अध्यक्ष डॉ हिना कौसर, गोंडा जिला अध्यक्ष अरशद खान, पूर्व ब्लाक प्रमुख जमाल अख्तर जद्दन, राम सूरत यादव, डॉ एहसान खान, विधानसभा प्रभारी एजाज मलिक, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष बहलोल नियाजी,मारुफ हाशमी, आदिल हुसैन ने भी सभा को संबोधित किया।इस मौके पर
मोहम्मद असलम खान बब्बू , अंसार अहमद खान, मानसिंह चौहान, कृष्ण कुमार यादव, सुरेश यादव, झिनकन यादव, नरसिंह पाल यादव, महेश यादव, उमर खान मोहम्मद अबरार, हनीफ, अयाज मुस्तफा, अवकात अनस, बीरे सभासद, शमीम , शकील, समी के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता व महिलाएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.