Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

दीवानी न्यायालय स्टेनोग्राफर्स संघ चुनाव में धर्मेन्द्र कुमार सिंह बने अध्यक्ष व दुर्गेश सिंह बने महामंत्री

1 min read

रिपोर्ट -ब्यूरो चीफ गोण्डा

गोण्डा। जिला एवं सत्र न्यायालय गोण्डा में दिनांक 26.02.2024 को चुनाव अधिकारी  नियाज अहमद अंसारी, अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट, गोंडा की निगरानी में उत्तर प्रदेश दीवानी न्यायालय स्टेनोग्राफर्स एवं वैयक्तिक सहायक संघ का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। चुनाव में उपस्थित सभी आशुलिपिकगण द्वारा सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि संघ का चुनाव मतदान प्रक्रिया से ना कराकर आपसी सहमति के आधार पर निर्विरोध रूप से किया जाएगा। सभी आशुलिपिक की सहमति से धर्मेन्द्र कुमार सिंह को अध्यक्ष बनाया गया व दुर्गेश सिंह को महामंत्री, आजाद कुमार को उपाध्यक्ष, श्री चंद्र गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, चंद्रमोहन मिश्र संरक्षक व दशरथ लाल, बुध्दि कुमार मिश्र को नामित उपाध्यक्ष, महफूज अली को संगठन मंत्री, मनोज कुमार उपाध्याय को कोषाध्यक्ष, रवि सिंह चौहान, अक्षय जैन को संयुक्त सचिव, मोहम्मद सैफ को संप्रेक्षाधिकारी व संजय कुमार पटेल को सांस्कृतिक प्रचार मंत्री के रूप में निर्विरोध निर्वाचित किया गया। इस प्रकार समस्त पदाधिकारीगण निर्विरोध निर्वाचित हुए। महामंत्री दुर्गेश सिंह द्वारा बताया गया की कार्यकारिणी की प्रथम बैठक जल्द ही आहूत की जाएगी।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.