Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश और प्रदेश सतत विकास की ओर अग्रसर है- प्रभात वर्मा

1 min read

रिपोर्ट -राज कुमार विश्वकर्मा

विधायक ने प्रेसवार्ता में केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की विस्तृत दी जानकारी

छपिया गोण्डा।मसकनवा कस्बे में राजा फार्म हाउस पर विधायक प्रभात वर्मा ने प्रेसवार्ता का आयोजित किया। प्रेस वार्ता में सांसद कीर्तिवर्धन सिंह राजा भैया को पार्टी नेतृत्व द्वारा तीसरी बार टिकट देने पर प्रसन्नता व्यक्त किया गया। विधायक प्रभात वर्मा ने प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में हर प्रकार से विकास कार्य कराया गया हैं। सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य सहित कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। ग्रामीण स्तर पर हर व्यक्ति को राज्य और केंद्र सरकार द्वारा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा मसकनवा से सटे दो लेन सड़कों का जल्द ही फोर लेन में परिवर्तित किया जाएगा।उन्होंने कहा कि चरणबद्ध तरीके से क्षेत्र में विकास कार्य कराया जा रहा है। पत्रकारों ने मसकनवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बदहाली स्वास्थ्य सेवा और मसकनवा कस्बे में सैकड़ों साल पुराने रामजनकी मंदिर का जीर्णोद्धार के विषय पर प्रश्न किया। उन्होंने कहा कि मसकनवा की स्वास्थ्य सेवा अच्छी की जायेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने देश की उन्नत में लोगों का विचार जानने के लिए गांव गली और मोहल्ले में बॉक्स रखकर आम लोगों से सुझाव मांगा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व देश और प्रदेश सतत विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी लोगों के हितों की बात करती है। पार्टी जाति पाति से हटकर सबका साथ, सबका विकास साथ लेकर चलती है। पूर्व जिला अध्यक्ष, रमाकांत तिवारी, दिनेश शुक्ला, भूपेश मिश्रा, जितेंद्र पाण्डेय ब्लाक प्रमुख अनिल पासवान , मण्डल अध्यक्ष जितेन्द्र नाथ पाण्डेय,सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.