Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

समाजवादी व कांग्रेस पार्टी का संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन का हुआ आयोजन

1 min read

रिपोर्ट -ब्यूरो चीफ बलरामपुर

उतरौला/बलरामपुर।सपा नेता डॉक्टर एहसान खान द्वारा उतरौला विधानसभा के एस एस बी इंटर कॉलेज हाशिम पारा में रविवार को समाजवादी व कांग्रेस पार्टी का संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया।अध्यक्षता पार्टी जिलाध्यक्ष माणिक लाल कश्यप ने किया और संचालन नगर अध्यक्ष मोहम्मद समी व मुलायम यादव ने किया। कार्यक्रम आयोजक सपा नेता डॉ एहसान खान ने मुख्य अतिथि गोंडा लोकसभा प्रत्याशी श्रेया वर्मा को 51 किलो का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। गोंडा लोकसभा प्रत्याशी श्रेया वर्मा ने कहा कि मौजूदा केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार हर मामले पर विफल है। नोटबंदी जीएसटी, रोजमर्रा के दैनिक उपयोगी वस्तुओं, यहां तक की किताबों पर भी इस सरकार ने टैक्स लगाने का कार्य किया है। भाजपा सरकार में युवा, बुजुर्ग, किसान, मजदूर सब परेशान हैं। महिलाएं सुरक्षित नहीं है। यह सरकार नौकरी देने के बजाय नौकरी छीनने का कार्य कर रही है। नौकरी पाने के लिए इस देश का युवा सड़कों पर सड़कों पर मारा मारा फिर रहा है।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हमेशा हर वर्ग के शोषितों को आगे करने का काम कर रहे है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अनवर महमूद खान ने कहा कि भाजपा सिर्फ हिन्दू मुसलमान को बांटने, समाज में नफरत फ़ैलाने की राजनीति करती। महंगाई, घूसखोरी, भ्रष्टाचार चरम पर है। पढ़ा लिखा बेरोजगार नौजवान सड़कों पर उतरने को मजबूर है। भाजपा सरकार के नीतियों से परेशान किसान आंदोलन के लिए मजबूर है। देश, संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है।सपा नेता डॉ एहसान खान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक और संविधान में जो आरक्षण की व्यवस्था है उसे भी समाप्त करने का खतरा है। भाजपा सरकार में किसान, नौजवान, महिलाएं, व्यापारी, अधिवक्ता, शिक्षक, कर्मचारी और हर समाज पीड़ित है। बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर और डॉक्टर राम मनोहर लोहिया के सिद्धांतों और नेताजी मुलायम सिंह यादव के संघर्ष के रास्ते पर चलते हुए समाजवादी पार्टी समाजवाद लोकतंत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता रखती है।भाजपा सरकार में कोई वर्ग सुरक्षित नहीं है।सम्मेलन में मुख्य रूप से महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री राकेश वर्मा, पूर्व विधायक राम सागर अकेला, जिलाध्यक्ष माणिक लाल कश्यप, कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनुज कुमार सिंह, गोंडा जिला अध्यक्ष अरशद खान, पूर्व जिलाध्यक्ष परशूराम वर्मा, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी परवेज उमर खान, जिला उपाध्यक्ष अयाज मुस्तफा खान, रामदयाल यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख जमाल अख्तर जद्दन, राम सूरत यादव, जिला पंचायत सदस्य मारुफ अनवर हाशमी, सूरज सिंह, विधानसभा अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव, आदिल हुसैन ने भी सभा को संबोधित किया।ओंकार नाथ पटेल, मोहम्मद असलम खान बब्बू, शारुन खान ,सुरेश यादव, नरसिंह पाल यादव, महेश यादव, उमर खान मोहम्मद अबरार, हनीफ खां, आमिर खान, शकील एडवोकेट, डॉ राकेश त्रिपाठी, राम प्रीत वर्मा,खलीलुल्लाह, मंजूर कुरैशी, महेश यादव, सल्लू रायनी के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता व महिलाएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.