अमर शहीद के० पी० सिंह के 42वें बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन
1 min read![](https://i0.wp.com/rashtriyesamachar.com/wp-content/uploads/2024/03/IMG-20240313-WA0160.jpg?fit=706%2C449&ssl=1)
रिपोर्ट -ब्यूरो चीफ गोण्डा
गोण्डा। बुधवार 13 मार्च को अमर शहीद बाबू के० पी० सिंह जी के 42 वें बलिदान दिवस के अवसर पर उनके स्मृति में स्थापित विद्यालय शहीद के० पी० सिंह शिक्षा संस्थान इण्टर कालेज के परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के संरक्षक अशोक कुमार मिश्रा व संचालक निरंकार मिश्रा व पंकज मिश्रा तथा धर्मवीर आर्य समाज सेवी की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम शहीद के.पी. सिंह जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। विद्यालय परिवार व स्टाफ तथा प्रधानाचार्य श्रवण कुमार तिवारी द्वारा राष्ट्रगान गाकर व माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी। इस मौके पर समाज सेवी वाजिद अली, अरविन्द सक्सेना, डिप्टी ओझा तथा स्थानीय चौकी इंचार्ज व जवानों द्वारा सलामी देकर उनके बलिदान पर प्रकाश डाला गया।