पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
1 min read![](https://i0.wp.com/rashtriyesamachar.com/wp-content/uploads/2024/03/IMG-20240327-WA0161.jpg?fit=1024%2C945&ssl=1)
रिपोर्ट -राम चरित्र वर्मा
जरवा (बलरामपुर) पुलिस अधीक्षक बलरामपुर केशव कुमार के निर्देशन में जनपद में वांछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार व क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर राघवेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली जरवा पुलिस टीम उप निरीक्षक चंद्रभान पासवान मय हमराह हेड कांस्टेबल चंदन प्रसाद व महिला कांस्टेबल अंजली सिंह द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 11/24 धारा 363/366 भादवि0 थाना कोतवाली जरवा जनपद बलरामपुर से संबन्धित वांछित अभियुक्त नौशाद पुत्र वली मो0 उर्फ गुड्डे निवासी ग्राम दुर्गापुर गनेशपुर थाना कोतवाली जरवा जनपद बलरामपुर को पुणे राज्य महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर थाना हाजा वापस आये तत्पश्चात थाना स्थानीय पर त्वरित विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त उपरोक्त को न्यायालय रवाना किया गया।