Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

गंगा में डूबे दो युवकों का दूसरे दिन मिला शव

1 min read

रिपोर्ट -ब्यूरो चीफ

युवकों के शव देखते ही परिवार में मचा कोहराम एक युवक का पहले दिन मिल चुका था शव

टेढ़ीमोड़ /कौशाम्बी।कोखराज थाना क्षेत्र के पांच युवक शुक्रवार की दोपहर प्रतापगढ़ जनपद के मानिकपुर थाना के करेंटी घाट में स्नान करने गए थे। जहां पर दोपहर दो बजे करीब अचानक गहरे पानी में चले जाने से एक दूसरे को बचाने के चक्कर में तीन युवक डूब गए थे। जिनकी खोजबीन के बाद स्थानीय गोताखोरों ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शाम छह बजे डूबे युवकों में से बम्हरौली निवासी आदित्य 20 साल पुत्र बीरेंद्र जायसवाल का शव खोज निकाला था। उसके बाद शनिवार को सुबह प्रयागराज से आए एसडीआरएफ के सब इंस्पेक्टर अजीत कुमार भारतीय की चौदह सदस्यीय टीम ने पहले बसावनपुर निवासी शुभम 21 साल पुत्र आत्माराम का शव घटना के 16 घंटे बाद गहरे पानी से खोज निकाला। इसके बाद लगातार खोजबीन के बाद चौबीस घंटे की मेहनत के बाद दोपहर करीब दो बजे तीसरे युवक पलटीपुर निवासी अभिषेक 20 साल पुत्र रामप्रकाश का भी शव खोज निकाला गया। मौके पर मौजूद रही मानिकपुर पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पोस्टमार्टम के बाद आदित्य और शुभम का शव देर शाम तक घर लाया गया। शव को देखते ही उपस्थित महिलाएं और परिजन के करुण क्रंदन से कोहराम मच गया। देर शाम दोनो के परिवारीजनों ने शहजादपुर घाट शवों को ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। अभिषेक का शव शाम तक नहीं पहुंचने के कारण उसका अंतिम संस्कार आज समाचार लिखे जाने तक नही हो सका है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.