अवैध रूप से काटी गयी 04 बोटा जंगली लकड़ी के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार
1 min read![](https://i0.wp.com/rashtriyesamachar.com/wp-content/uploads/2024/03/IMG-20240330-WA0229.jpg?fit=581%2C438&ssl=1)
रिपोर्ट -राम चरित्र वर्मा
रेहरा बाजार(बलरामपुर) पुलिस अधीक्षक बलरामपुर केशव कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्रीमती नम्रिता श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी उतरौला प्रमोद कुमार सिंह यादव के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना रेहरा बाजार के नेतृत्व मे थाना रेहरा बाजार पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्त रामपाल यादव पुत्र बन्धू निवासी ग्राम बैरियाखास थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर उम्र करीब 53 वर्ष, पतिराम वर्मा पुत्र बच्चूलाल निवासी ग्राम इमिलडिहवा बैरिया सुर्जनपुर थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर को 04 अदद बोटा अवैध रूप जंगल से चोरी कर काटी गयी जंगली साल विभिन्न माप के साथ गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु०अ०सं०- 71/2024 धारा 379/411 भा0द0वि0 व 26 भारतीय वन अधिनियम पंजीकृत किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।