Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

ससुराल में फंदे से लटकता पाया गया युवक का शव,मचा हड़कंप

1 min read

रिपोर्ट प्रमोद कुमार चौहान

मृतक के पिता ने उसकी पत्नी व ससुराल वालों पर बेटे की हत्या कर फंदे से लटकाए जाने का लगाया आरोप।

परसपुर,गोण्डा। थाना क्षेत्र के शाहपुर धनावा गांव के निवासी करीब 35 वर्षीय एक युवक का शव शनिवार की सुबह उसके ससुराल तरबगंज थाना क्षेत्र के कटहा सुवेश पुरवा में फंदे से लटकता मिला है। मामले में मृतक के पिता ने उसकी पत्नी व उसके ससुराल वालों पर बेटे की हत्या कर फंदे से लटकाए जाने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक परसपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर धनावा गांव के रहने वाले कमलेश उम्र करीब 35 वर्ष की शादी तरबगंज थाना क्षेत्र के कटहा सुवेश पुरवा गांव की रहने वाली नीतू के साथ हुई थी। नीतू इस समय अपने मायके में थी और कमलेश उसे विदा कराने के लिए 27 मार्च को ससुराल गया था। मृतक के पिता का कहना है कि नीतू ने कमलेश को यह कहकर ससुराल में रोक लिया कि एक दो दिन और रुक जाओ फिर साथ में चलेंगे। पत्नी की बात मानकर कमलेश ससुराल में ही रुक गया। मृतक के पिता ने बताया कि शुक्रवार की शाम 8 बजे के बाद कमलेश का फोन उठना बंद हो गया। शनिवार को नीतू के पिता रामदास ने उन्हें फोन कर बताया कि कमलेश ने आत्महत्या कर ली है। वह भागकर कमलेश की ससुराल पहुंचे तो उसका शव बाग में एक पेंड़ पर गमछे के सहारे लटक रहा था। तत्काल इसकी सूचना थाने पर दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में मृतक के पिता अमेरिका ने अपनी बहू नीतू व उसके पिता पर बेटे की हत्या कर उसका शव फंदे से लटकाए जाने का आरोप लगाया है और रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के लिए थाने पर तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.