पुलिस टीम ने 04 नफर वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
1 min read![](https://i0.wp.com/rashtriyesamachar.com/wp-content/uploads/2024/04/IMG-20240417-WA0143.jpg?fit=447%2C317&ssl=1)
रिपोर्ट राम चरित्र वर्मा
गिरफ्तार अभियुक्तों के न्यायालय किया गया रवाना
रेहरा बाजार(बलरामपुर) पुलिस अधीक्षक जनपद बलरामपुर केशव कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्रीमती नम्रिता श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी उतरौला प्रमोद कुमार यादव के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान थाना रेहरा बाजार के नेतृत्व मे थाना रेहरा बाजार पुलिस टीम उप निरीक्षक राज कुमार रावत, उप निरीक्षक सूर्या प्रकाश , हेड कांस्टेबल जिया लाल यादव, हेड कांस्टेबल शिव पाल शर्मा, कास्टेबल लाल बहादुर द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-80/2024 धारा147/352/436/452/323/ 427/ 506/380/ 504 आईपीसी से संबंधित 04 नफर वांछित अभियुक्तों अंजनी कुमार शुक्ला पुत्र हनुमान प्रसाद शुक्ला निवासी शुकुलगांव दा0 तेलिया रतनपुर थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर उम्र लगभग 25 वर्ष,मुकेश पुत्र दशरथ निवासी पांडेपुरवा दा0 बनकसिया शिवरतन सिंह थाना मनकापुर जनपद गोण्डा उम्र लगभग 33 वर्ष,रक्षाराम पुत्र बासू निवासी सकरी दा0 कोलुहा थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा उम्र लगभग 30 वर्ष,रामजनम पुत्र मुनेशर निवासी सकरी दा0 कोलुहा थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा उम्र लगभग 26 को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया ।