मसकनवा कस्बे में किया गया बूथ अध्यक्ष का सम्मेलन
1 min read![](https://i0.wp.com/rashtriyesamachar.com/wp-content/uploads/2024/04/IMG-20240426-WA0214.jpg?fit=1024%2C768&ssl=1)
रिपोर्ट -राज कुमार विश्वकर्मा
बूथ अध्यक्ष भगवान के बराबर होता है –
कमलेश मिश्रा
छपिया/ गोण्डा।मसकनवा कस्बे फार्म हाउस पर बूध अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष अवध क्षेत्र कमलेश मिश्र भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी कीर्ति वर्धन सिंह राजा भैया विधायक प्रभात कुमार वर्मा जिलाध्यक्ष राज किशोर कश्यप ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्जवलित कर किया ।मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र ने कहा कि बूथ अध्यक्ष भगवान के बराबर होता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने कोविड में देश वासियों की रक्षा की। सभी गरीबों को सम्मान निधि दिया। भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी कीर्ति वर्धन सिंह (राजा भैया) ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सभी वर्गों का सर्वागीण विकास किया है। गोंडा ऋषि मुनियों और सेनानियों की धरती है।यहां जातिगत राजनीतिक नही चलेगी। विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने कहा कि गौरा की जनता किसी के बहकावे में नही आयेगी। विकास के नाम पर सहयोग करेगी। गौरा का सुचारू रूप से विकास हुआ है। गौरव वर्मा शान्ति भूषण त्रिपाठी,भूपेश मिश्रा, शैलेंद्र पांडेय, विशाल, संतोष, मनोज, सचिन, राम कुमार, श्रवण शुक्ल, प्रमोद आर्य, जितेन्द्र पाण्डेय,शिवकुमार यादव पिंकू सिंह, सोहरत वर्मा, रमा कांत तिवारी, राघवेन्द्र, कृष्णा तिवारी, बिन्द्रा प्रसाद शुक्ल, दिनेश शुक्ल, कुमकुम तिवारी, सच्चिदानंद पाण्डेय, राधेश्याम, इंद्र बहादुर वर्मा, रिंकू सिंह, संचालक राजन सिंह, अंकित तिवारी, दारा वर्मा रहे।