Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

पी एल पुलिया ने पूजा अर्चना कर बेटे को विजय श्री दिलाने की कामना किया

1 min read

संवाददाता – के के यादव

सिरौलीगौसपुर। इंण्डिया गठबन्धन प्रत्याशी तनुज पुनिया के पिता पी एल पुनिया ने कुन्तेश्वरधाम किन्तूर पंहुच कर भगवान भोलेनाथ की पूंजा अर्चना कर बेटे को विजय श्री दिलाने की कामना किया।इस मौके पर पूर्व विधायक रामगोपाल रावत कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन मोहम्मद अहमद शंहशाह डाक्टर अलीम,ज्ञानू सिंह,अतुल वर्मा मिथलेश तिवारी वरिष्ठ सपा नेता विनोद कुमार यादव, नियाज अंसारी पुत्तन आदिल काजमी राजू पान्डेय खजुरिया ब्लाक सिरौलीगौसपुर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवकुमार यादव, पन्डित बेचन लाल दीक्षित, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अमित त्रिवेदी जुल्फी मिंया,अमर सिंह वर्मा, झगरु प्रसाद गौतम, विनोद कुमार रावत पूर्व प्रधान मोहम्मद वैश मैकूलाल रावत डाक्टर एन लाल, राम लखन रावत बदरुद्दीन वारसी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।तत्पश्चात ग्राम किन्तूर में नियाज अंसारी द्वारा आयोजित ईद एंव होली मिलन कार्यक्रम में पूर्व सांसद डॉ पी एल पुनिया ने इंण्डिया गठबन्धन के कार्यकर्ताओं से कहा कि यह चुनाव भारत के संविधान एंव लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है।भाजपा की डबल इंजन की सरकारों से आम जनमानस मंहगाई, भ्रष्टाचार बेरोजगारी से त्रस्त हो चुका है। उन्होंने इंण्डिया गठबन्धन के कार्यकर्ताओं से अपील किया कि आप सभी लोग इंण्डिया गठबन्धन प्रत्याशी तनुज पुनिया को भारी बहुमत से जितावें। केन्द्र में गठबंधन की सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ, प्रत्येक परिवार में एक गरीब महिला को एक लाख रुपए खाते में दिया जायेगा। 30 लाख रिक्त पदों पर भर्ती की जायेगी 300 यूनिट विजली फ्री आदि घोषणा पत्र में जारी कार्यक्रमों को लागू कर गरीब किसान नवजवान बेरोजगारों को लाभान्वित किया जायेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने इंण्डिया गठबन्धन प्रत्याशी तनुज पुनिया को रिकार्ड मतों से जिताने की अपील किया। पूर्व विधायक रामगोपाल रावत ब्लाक प्रमुख रेनू वर्मा सुधांशू वर्मा हसमत अली गुडडू वीरेंद्र प्रधान उमेश कुमार रावत सन्तोष छात्र सभा के जिलाध्यक्ष मोनू एडवोकेट अंकुर यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.