डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को किया सम्बोधित
1 min read![](https://i0.wp.com/rashtriyesamachar.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240430-WA0317.jpg?fit=1024%2C461&ssl=1)
उतरौला(बलरामपुर) डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि चुनाव रामभक्तों और उन पर गोलियां चलवाने वालों के बीच है, एक ओर धर्मध्वज लिए भाजपा है, दूसरी ओर सनातन विरोधी भ्रष्टाचारी दल हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि देश में 2004 से 2014 तक हुए भ्रष्टाचार और घोटालों से पूरी दुनिया परिचित है। 2014 के बाद से देश भ्रष्टाचार मुक्त हुआ और विकास का डंका बजा। पहले की सरकारों में बिजली की बदतर व्यवस्था थी। दिन रात पाली के हिसाब से मात्र 6 घंटा बिजली मिलती थी। अब निर्बाध विद्युत आपूर्ति हो रही है। सड़के खस्ता हाल थी अब पूरे देश में सड़कों का जाल बिछा दिया गया है। स्वास्थ्य व्यवस्था पंगु हो चुकी थी। अब हर व्यक्ति को आसानी से स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। अमृत योजना के तहत ओवरहेड टैंक का निर्माण कराकर अब हर घर नल से जल पहुंच रहा है। डिप्टी सीएम ने बिना नाम लिए कहा कि पिछली सरकारों में गाड़ी में जितना बड़ा झंडा लगा होता था, गाड़ी में उतना बड़ा गुंडा बैठा होता था। अब सारे गुंडे माफिया जेल में हैं। भाजपा को छोड़ सभी पार्टियों में परिवारवाद का चालान है। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें एक आम कार्यकर्ता पार्टी का जिला अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। 2014 से पहले सड़क शौच के लिए महिलाओं को शाम ढलने का इंतजार करना पड़ता था। मोदी जी ने महिलाओं की पीड़ा को समझते हुए हर घर को अपना शौचालय देने का काम किया है। पहले महिलाओं को खाना बनाने के लिए चूल्हा रुकना पड़ता था। चूल्हे का पूरा धुआं महिलाओं के फेफड़ों में समा जाता था। जिस कारण समय महिलाओं को गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ता था। इससे छुटकारा दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्ज्वला योजना के तहत सभी को मुफ्त गैस कनेक्शन दिया। आयुष्मान भारत योजना के तहत सभी गरीबों को 5 लाख तक के निशुल्क इलाज का इंतजाम मोदी जी ने किया है। किसानों को निशुल्क सिंचाई वह पेंशन देने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। भाजपा सरकार में बेसिक शिक्षा के स्कूलों का कायाकल्प हो गया है 2014 से पहले बेसिक शिक्षा के स्कूलों में एक करोड़ 12 लाख बच्चे बच्चे थे लेकिन अब एक करोड़ 92 लाख बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। 2014 से पहले प्रधान और पंचायत सचिव के पास अपने कार्यालय नहीं हुआ करते थे लेकिन अब सभी ग्राम पंचायत में आधुनिक पंचायत भवन उपलब्ध है। पूरे प्रदेश में कई मेडिकल कॉलेज का निर्माण तेजी से हो रहा है। गरीब परिवारों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने का कार्य बीजेपी सरकार कर रही है। पूर्व की सरकारों में अनगिनत घोटाले हुए जिसका नतीजा है कि आज उनके कई मंत्री जेल में हैं। हेयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान को घर में घुसकर मारा अभिनंदन को पाकिस्तान से सकुशल वापस लाया गया रूस यूक्रेन की जंग में फंसे भारतीय छात्रों को भी सकुशल वापस लाने का कार्य मोदी जी ने किया है। अंत में भारतीय जनता पार्टी को वोट देकर पुणे केंद्र में भाजपा की सरकार बनाने का अपील किया। कार्यक्रम के अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह व संचालन विधानसभा प्रमुख सुधीर श्रीवास्तव ने किया। इससे पूर्व उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा व गोंडा सांसद कीर्ति वर्धन सिंह उर्फ राजा भैया ने भी कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। कार्यक्रम समापन की घोषणा नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चंद गुप्ता ने किया।उतरौला चेयर मैन प्रतिनिधि अनूप चन्द गुप्त ने अपने संबोधन में भाजपा सांसद कीर्ति वर्धन सिंह को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।इस मौके पर उतरौला ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि महिपाल चौधरी, गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक प्रमुख राकेश तिवारी, श्रीदत्तगंज ब्लाक प्रमुख हेमंत जायसवाल, महेंद्र प्रताप सिंह, सभासद दुर्गा प्रसाद, कृष कुमार, विकास गुप्ता, दुर्गेश वाल्मीकि, सीबी माथुर, रमेश जायसवाल, लक्ष्मी रतन गुप्ता, पणींद्र गुप्ता, राजकुमार कौसल, विजय गुप्ता, विष्णु गुप्ता, नीरज गुप्ता सुमित भारी संख्या में पुरुष व महिला बूथ कार्यकर्ता मौजूद रहे।