डीपी एक्ट का वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार
1 min read![](https://i0.wp.com/rashtriyesamachar.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240505-WA0214.jpg?fit=426%2C275&ssl=1)
रिपोर्ट -राम चरित्र वर्मा
बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर केशव कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्रीमती नम्रिता श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी उतरौला प्रमोद कुमार सिंह यादव के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष श्रीदत्तगंज अनिल कुमार दीक्षित के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 05.05.2024 को थाना श्रीदत्तगंज के उप निरीक्षक सुनील कुमार यादव मय टीम के साथ NBW वारंटी राम जी पुत्र हरिराम निवासी ग्राम मझारी वाछिल थाना श्रीदत्तगंज जनपद बलरामपुर सम्बन्धित मामला संख्या 158/2009 धारा 498ए/323/504 भादवि0 व 3/4 डीपी एक्ट को गिरफ्तार किया गया । वारन्टी NBW रामजी उपरोक्त को नियमानुसार कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।