Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

हनोमान प्रसाद वर्मा इण्टर कॉलेज में बी० आर० वर्मा प्रतिभा उत्थान प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

रिपोर्ट – राम चरित्र वर्मा

रेहरा बाजार,बलरामपुर।आज दिनांक 25.10.2024 को हनोमान प्रसाद वर्मा इंटर कॉलेज रेहरा बाजार बलरामपुर में बी० आर० वर्मा प्रतिभा उत्थान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता 6 से 8 और 9 से 12 तक के विद्यार्थियों में कराया गया। डॉ रजत वर्मा प्रबंधक हनोमान प्रसाद वर्मा इण्टर कॉलेज ने बताया कि इसका उद्देश्य बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है और उनके अंदर से परीक्षा से सम्बंधित भय को दूर करना एवं उनके मानसिक विकास का पता लगाना है और उनके हौंसले को आफजाई करने के लिए उत्कृष्ट छात्र, छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।इस मौके पर विद्यालय के अध्यापक,अध्यापिकाएं प्रभारी चंद्रभान वर्मा, प्रधानाचार्य महेश कुमार वर्मा, रामदेव वर्मा, सहायक अध्यापक राजमणि मिश्रा, बीके श्रीवास्तव ,प्रेम कुमार वर्मा, ऋषभ शुक्ला,अवनीश कुमार सिंह, महेश्वरी प्रसाद तिवारी, रोहित वर्मा ,अवधेश कुमार शुक्ला, सतीश यादव,दीपिका मिश्रा, अंकिता शर्मा , अवधेश त्रिपाठी,ज्ञान प्रकाश तिवारी, रामकुमार वर्मा, प्रियंका वर्मा,पूजा वर्मा, अनीता वर्मा,खुशबू वर्मा, आरती ,हरी राम वर्मा ,बबलू वर्मा, अनीता देवी समेत अन्य गण मान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.