पुलिस टीम ने मामा की बुलेट मोटरसाइकिल चोरी करने वाले भांजा को किया गिरफ़्तार
संवाददाता – पवन गुप्ता
सादुल्लाह नगर, बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण व अपराधों की रोकथाम व चोरी,लूट,डकैती के अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्रीमती नम्रिता श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी उतरौला श्री राघवेंद्र प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक सादुल्लानगर मनोज कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना सादुल्लाह नगर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 25.12.2024 को मामा की बुलेट मोटरसाइकिल सगे भांजे द्वारा चोरी कर लेने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 101/2024 धारा 303 (2), 317(2) BNS के अभियुक्त जलालुद्दीन उर्फ सुलतान पुत्र अब्दुल सत्तार निवासी ग्राम छितलूपुर थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार कर कब्जे से बुलेट मोटर साईकिल रजि0नं0 UP47P6803 को बरामद कर अभियुक्त उपरोक्त को न्यायालय रवाना किया गया ।