Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस पर सुनी शिकायतें

रिपोर्ट – राम चरित्र वर्मा

बलरामपुर।जिलाधिकारी बलरामपुर पवन अग्रवाल व श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा आज दिनांक 11/01/2025 को थाना को0 नगर में आयोजित थाना समाधान दिवस पर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना गया तथा राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों,कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.