झपटमारी की घटना करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन, आधार कार्ड,दस्तावेज बरामद
हरैया, बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में वांछित,वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना हर्रैया अनिल कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 08.08.2026 को थाना हर्रैया पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर झपटमारी की घटना में पंजीकृत मु0अ0सं0-97/2026, धारा 304(2), 317(2) बीएनएस से संबन्धित अभियुक्त गण देशराज उर्फ छोटू पुत्र ज्ञानबाबू पासवान, निवासी ग्राम मिर्जापुर बालपुर, थाना ललिया, जनपद बलरामपुर,पवन कुमार पुत्र बच्चाराम, निवासी कहराडीह देवपुरा, थाना हर्रैया, जनपद बलरामपुर, विद्याराम उर्फ सोनू पुत्र जल्लू, निवासी ग्राम कहराडीह, थाना हर्रैया, जनपद बलरामपुर को थाना हरैया पुलिस उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह मय हमराह कास्टेबल नितिन चतुर्वेदी, कास्टेबल अभिषेक कुमार वर्मा एवं कास्टेबल अर्जुन वर्मा द्वारा भितवरिया कला से नौगजा जाने वाली नहर के पास से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 01 अदद मोबाइल फोन, 01 अदद आधार कार्ड तथा घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोटरसाइकिल बरामद की गई।आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया गया।